रायपुर,15 जून (वेदांत समाचर)। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक राशि की ठगी की गई है। बड़ा कारोबारी बताकर उधार में शक्कर लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। रायगढ़ के राजेश कुमार अग्रवाल,उनके पुत्र शैलेष अग्रवाल ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक बाप-बेटे द्वारा छत्तीसगढ़-उड़ीसा-एम.पी. शुगर व्यापारी यूनियन एवं शुगर ट्रेडर्स नामक वाट्सएप ग्रुप बनाकर कारोबारियों को झांसे में लिया। रामसागरपारा स्थित निजी होटल में मीटिंग बुलवाकर कारोबारियों की मीटिंग ली। रायपुर-सरगुजा संभाग के करीब 8 से ज्यादा कारोबारी इस ठगी के शिकार हुए है। खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

