नई दिल्ली/मुंबई,15 जून। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार की हरियाली लौट आई है। सोमवार 15 जून को सेंसेक्स 1,197 अंकों की तेजी के साथ 76725.27 अंकों पर खुला है। तो वहीं, निफ्टी 50 भी 339.15 अंकों की बढ़त के साथ 23984.85 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

