Gmail पर कमाल का फीचर, भेजने से पहले सेट कर सकते हैं Email की एक्सपायरी डेट

Gmail सिर्फ Email भेजने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें कई कमाल और शानदार के फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप भी ईमेल भेजने के लिए Google के इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो चलिए आज आपको जीमेल में मिलने वाले Confidential Mode के बारे मेंं जानकारी देते हैं. बहुत से लोगों ने इस फीचर के बारे में सुना होगा और इसे इस्तेमाल किया होगा लेकिन अब भी बहुत से लोगों को इस बात का पता नहीं है कि ये फीचर क्या है, कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है?

Gmail Confidential Mode का ऐसे करें इस्तेमाल


कंप्यूटर या मोबाइल ऐप पर Gmail ओपन करें और फिर नए ईमेल को भेजने के लिए Compose ऑप्शन पर क्लिक करें.
ईमेल लिखते टाइम आपको कंप्यूटर पर Insert Photo के राइट साइड में Toggle Confidential Mode ऑप्शन आपको मिलेगा.


जैसे ही आप इस मोड पर क्लिक करेंगे, अलग से एक विंडो खुल जाएगी जिसमें आपको एक्सपायरी डेट (एक्सपायर इन 1 डे, एक्सपायर इन 1 वीक, एक्सपायर इन 1 मंथ, एक्सपायर इन थ्री मंथ, एक्सपायर इन फाइव ईयर) का ऑप्शन मिलेगा.


इसके अलावा REQUIRE PASSCODE दिखेगा इसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, पहला No SMS passcode और दूसरा SMS passcode. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि सभी पासकोड Google द्वारा जेनरेट किए जाएंगे.

ये फीचर आपको इस बात पर कंट्रोल ऑफर करता है कि जो ईमेल आपने भेजा है वह ईमेल सामने वाला व्यक्ति कब तक एक्सेस कर पाएगा? Gmail के इस फीचर का दावा है कि आपका ईमेल जिस भी व्यक्ति को रिसीव होगा वो व्यक्ति न ही आपके ईमेल को किसी को फॉरवर्ड कर पाएगा, न कॉपी कर पाएंगे, न प्रिंट कर पाएंगे और न ही ईमेल को डाउनलोड कर पाएंगे. ये फीचर आप लोगों की प्राइवेसी को मजबूत करने में मदद करता है.