भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (रजिस्टर्ड) ने उन्हें बधाई दी है। समाज ने इस उपलब्धि को भारतीय खेल जगत और पूरे सिक्ख समाज के लिए गर्व का विषय बताया है। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को देश का नाम रोशन करने और महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि यास्तिका भाटिया ने अपने कौशल, अनुशासन, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के दम पर विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक लॉर्ड्स में इतिहास रचकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यास्तिका की सफलता देश की बेटियों और खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
समाज ने यास्तिका के पिता हरीश भाटिया एवं माता गरिमा भाटिया को भी विशेष बधाई देते हुए उनके नाम शुभकामना पत्र भेजा है। समाज का कहना है कि यास्तिका की सफलता के पीछे उनके माता-पिता की उत्कृष्ट परवरिश, संस्कार, प्रोत्साहन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ समाज के प्रमुख सदस्य नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला, जसप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह होरा, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह होरा, प्रधान सिंह और अत्तर सिंह ने भी यास्तिका भाटिया को शुभकामनाएं दीं।
समाज ने विश्वास जताया कि यास्तिका भाटिया भविष्य में भी भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देश और सिक्ख समाज का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करती रहेंगी। साथ ही श्री अकाल पुरख वाहेगुरु से उनकी उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की अरदास की गई।

