CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी - vedantsamachar.in

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

रायपुर, 13 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार 13 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं श्रीमती दीपमाला कश्यप, जो वर्तमान में जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर के पद पर कार्यरत हैं, उनका तबादला पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पद पर किया गया है।

इसके अलावा श्रीमती अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं सीडब्ल्यूसी), पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां आगामी आदेश तक संभालनी होंगी।