Vedant Samachar

विश्वभर में एक साथ होगा गायत्री महायज्ञ…12 मई को 24 लाख घरों में होगा गायत्री महायज्ञ

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,10 मई (वेदांत समाचार)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 12 मई को पूरे विश्व में एक साथ गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में 24 लाख घरों में एक साथ हवन करने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

गायत्री परिवार के साधक घर-घर जाकर संपर्क कर अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विशेष अवसरों पर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ किया जा रहा है, जबकि सामूहिक रूप से पांच, नौ, चौबीस, इक्यावन और 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का क्रम भी चल रहा है।

जिन घरों में जन्मदिवस, विवाह दिवस, नामकरण, अन्नप्रासन जैसे शुभ अवसर हैं, वहां विशेष रूप से एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। मोनेश राठौर और केदार शर्मा के घर अक्षय तृतीया के अवसर पर यज्ञ किया गया और उन्हें इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

गायत्री परिवार ने आग्रह किया है कि जो लोग बुद्ध पूर्णिमा को गायत्री यज्ञ कराना चाहते हैं, वे समीप के प्रज्ञापीठ, शक्तिपीठ से संपर्क कर सकते हैं। यह अभियान 2026 की बसंत पंचमी तक चलेगा।

Share This Article