टोयोटा किर्लोस्कर मोटर नई एसयूवी और एमपीवी की के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है और साथ ही मल्टी-पावरट्रेन प्लानिंग अपना रही है. 2026 में, जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईबेला, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर फेसलिफ्ट, 7-सीटर हाइराइडर और नेक्सट की टोयोटा फॉर्च्यूनर सहित चार नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से टोयोटा की आने वाली गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
टोयोटा ईबेला
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी. 49 किलोवाट और 61 किलोवाट, जो लगभग 144 बीएचपी और 189 एनएम का टॉर्क और 174 बीएचपी और 189 एनएम का टॉर्क जनरेट करती हैं. छोटी बैटरी वाले वेरिएंट की ARAI द्वारा दावा की गई रेंज 440 किमी तक है, जबकि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 543 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रोवाइड करता है. टोयोटा ईबेला लाइनअप तीन ट्रिम्स – E1, E2 और E3 में उपलब्ध होगी.
टोयोटा हाइराइडर फेसलिफ्ट
2026 टोयोटा हाइराइडर फेसलिफ्ट में अंदर और बाहर से मामूली बदलाव होने की संभावना है. हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. एसयूवी टोयोटा के 1.5 लीटर टीएनजीए एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.5 लीटर के15सी माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध रहेगी.
7-सीटर टोयोटा हाइडर
सात सीटों वाली टोयोटा हाइराइडर फिलहाल भारत में टेस्टिंग कर रही है और कई बार टेस्टिंग के दौरान में कैद हो चुकी है. पांच सीटों वाली अपनी पिछली मॉडल की तुलना में, ये लंबी और अधिक केबिन स्पेस वाली होने की उम्मीद है, जिसमें सीटों की एक रो भी शामिल होगी. इंजन की बात करें तो, इसमें वही 1.5 लीटर का दमदार हाइब्रिड और पेट्रोल इंजन होने की संभावना है जो इसकी पांच सीटों वाली मॉडल में भी हैं.
नई जनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर
नेक्सट जनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026 के आखिरी में वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी, जिसके बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग (लगभग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में) होगी. एसयूवी का ये नया मॉडल नई हिलक्स से कई डिजाइन और फीचर्स लेगा. भारत में, इसमें मौजूदा इंजन ऑप्शन – यानी 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल – बरकरार रहने की संभावना है. फॉर्च्यूनर नियो ड्राइव में डीजल इंजन टोयोटा के 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी उपलब्ध होगा.
