0 आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारियों को सौपे नये दायित्व
कोरबा 03 जुलाई 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक कसावट लाने के मद्देनजर अधिकारियों के प्रभार में भारी फेरबदल किया गया है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज आदेश जारी कर निगम के जोन कमिश्नरों अभियंताओं व अधिकारियों को नये दायित्व सौपे हैं, वहीं निगम के उपायुक्त द्वय नीरज कौशिक एवं पवन वर्मा को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त करते हुये विभिन्न विभागों व कार्यो का प्रभारी नियुक्त किया है।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को प्रभारी अधिकारी जैम पोर्टल, जलप्रदाय, भण्डार, एन.सी.ए.पी., उद्यान, विद्युत, वाहन एवं भवन अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को प्रभारी अधिकारी निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डी.एम.एफ., सी.एस.आर., 15वे व 16वे वित्त योजना, अमृत मिशन, प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना के अधिकार का दायित्व प्रदान किया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा के उपायुक्त नीरज कौशिक को प्रभारी अधिकारी भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, एनयूएलएम, होर्डिंग्स, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाईन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान एवं वृक्षारोपण तथा डाटा सेंटर का दायित्व सौपा गया है, वहीं उपायुक्त पवन वर्मा को जनसूचना अधिकारी, प्रभारी अधिकारी टेलीफोन व इंटरनेट व्यवस्था, लोकसेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, पी.एम.ओ.पी.जी., टी.एल., महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, स्टेशनरी, सत्कार, नवीन योजनाएं, परिषद व एम.आई.सी. से संबंधित कार्यो का दायित्व प्रदान किया गया है। कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी अब पं.रविशंकर शुक्ल नगर के जोन कमिश्नर होंगे, साथ ही एन.यू.एल.एम. का दायित्व भी संभालेंगे। इसी प्रकार कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ अब कोसाबाड़ी जोन के जोन कमिश्नर होंगे, वहीं कार्यपालन अभियंता अनिरूद्ध शुक्ला सर्वमंगलानगर जोन के जोन कमिश्नर बनाये गये हैं। प्रभारी कार्यपालन अभियंता ए.पी.शुक्ला अब बालको जोन के जोन कमिश्नर हांेगे तथा प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुनील टांडे टी.पी.नगर जोन के जोन कमिश्नर का दायित्व संभालेंगे। इसी प्रकार सहायक अभियंता सुश्री रूचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार देते हुये कोरबा जोन के जोन कमिश्नर का दायित्व सौपा गया है, वहीं सहायक अभियंता एम.एल.बरेठ पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन में पदस्थ किये गये हैं। प्रभारी सहायक अभियंता पीयूष राजपूत को कोसाबाड़ी जोन एवं प्रभारी सहायक अभियंता राहुल मिश्रा को जल प्रदाय, अमृत मिशन एवं एन.सी.ए.पी. मंे पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार प्रभारी सहायक अभियंता सोमनाथ डेहरे अब टी.पी.नगर जोन के साथ-साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिग एवं अतिक्रमण विभाग का दायित्व संभालेंगे, वहीं उप अभियंता आकाश अग्रवाल को सहायक अभियंता का प्रभार देते हुये बालको जोन, भण्डार, एम.एम.यू. व सिटी बस से जुडे़ कार्यो हेतु पदस्थ किया गया है, उप अभियंता मनीष यादव को भी सहायक अभियंता का प्रभार देते हुये कोरबा जोन, प्रधानमंत्री आवास योजना व एस.बी.एम. का दायित्व सौपा गया है। उप अभियंता अभय मिंज अब दर्री जोन एवं वाहन शाखा में पदस्थ होंगे, उप अभियंता विनोद गोंड़ कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा का दायित्व संभालेंगे तथा उप अभियंता श्रीमती आशमा डहरिया पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन में पदस्थ की गई है।

