पावर और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बो, 22 जून से शुरू होगी Skoda Kodiaq RS की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च - vedantsamachar.in

पावर और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बो, 22 जून से शुरू होगी Skoda Kodiaq RS की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

स्कोडा कोडियाक आरएस की बुकिंग आधिकारिक तौर पर 22 जून 2026 से शुरू होगी. हालांकि लॉन्च की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह एसयूवी जुलाई में शोरूम में आ जाएगी. इस मॉडल को सीमित संख्या में सीबीयू (पूरी तरह से निर्मित यूनिट) रूट के माध्यम से भारत में आयात किया जाएगा. पहले बैच में एसयूवी की केवल 50 यूनिट शामिल होंगी.

कोडियाक आरएस एक सीबीयू परफॉर्मेंस यूनिट होने के नाते, इसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी. कीमत के मामले में, यह एमजी मैजेस्टर और फॉक्सवैगन टैरोन आर-लाइन को टक्कर देगी.

पावर और परफॉर्मेंस
स्कोडा कोडियाक आरएस में 2.0 लीटर टीएसओ पेट्रोल इंजन लगा है, जो 265 बीएचपी की अधिकतम पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह स्टैंडर्ड कोडियाक से 60 बीएचपी ज्यादा पावरफुल है. इसमें 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम भी मौजूद है.

स्कोडा का दावा है कि कोडियाक आरएस मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 231 बीएचपी है. स्टैंडर्ड कोडियाक की तुलना में, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल में अपडेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें स्लॉटेड ब्रेक डिस्क और फ्रंट-एक्सल पर लगे दो-पॉट कैलिपर शामिल हैं. विश्व स्तर पर, कोडियाक आरएस में एडैप्टिव डैम्पर्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं. हालांकि, यो अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में लॉन्च होने वाले वर्जन में यह फीचर मिलेगा या नहीं.

डिजाइन और इंटीरियर
देखने में, स्कोडा कोडियाक आरएस स्टैंडर्ड वर्जन से ज़्यादा स्पोर्टी लगती है. इसमें ब्लैक ग्रिल, बदला हुआ बम्पर, लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ नए डिज़ाइन के 20 इंच के अलॉय व्हील और ब्लैक सी-पिलर दिए गए हैं. ब्लैक ओरवमेंट विंडो फ्रेम, विंडो फ्रेम और रूफ रेल इसके स्पोर्टी लुक को और भी बढ़ाते हैं.

कार के केबिन के अंदर भी स्पोर्टी ब्लैक थीम जारी है. कोडियाक आरएस में कंट्रास्टिंग रेड स्टिचिंग और एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है. इसमें हेडरेस्ट पर आरएस ब्रांडिंग वाली मजबूत सीटें भी मिलती हैं.