Commonwealth Games 2026 India Schedule, Day 4: पाकिस्तान से टक्कर, भारत के 5 गोल्ड मेडल मैच, देखें 26 जुलाई का शेड्यूल - vedantsamachar.in

Commonwealth Games 2026 India Schedule, Day 4: पाकिस्तान से टक्कर, भारत के 5 गोल्ड मेडल मैच, देखें 26 जुलाई का शेड्यूल

नई दिल्ली , 26 जुलाई : Commonwealth Games 2026 India Schedule, Day 4: ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन भारत के खेल प्रेमियों के नजरिए से बड़ा रोमांचक और दिलचस्प रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि चौथे दिन CWG में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा तो उसके अलावा 5 गोल्ड मेडल मैच भी होंगे. मतलब ये कि भारत के मेडल टैली, जिसमें पहले 3 दिन के खेल के बाद ऑफिशिएली एक ही पदक, ब्रॉन्ज के तौर पर जुड़ सका हैं, उसमें चौथे दिन गोल्ड मेडल लगने की संभावना है. भारत अगर अपने सभी 5 गोल्ड मेडल मैच जीतता है तो इससे मेडल टैली में उसकी पोजिशन भी काफी मजबूत होगी.

भारत के गोल्ड मेडल मुकाबले
भारत के 5 गोल्ड मेडल मैच और भारतीय समयानुसार उसकी टाइमिंग इस प्रकार हैं.

ऋषिकांत सिंह (60 KG)- मेंस वेटलिफ्टिंग- 2:15 PM
तपन मोहंती-योगेश्वर सिंह – जिमनास्टिक- 4:30 PM
मीराबाई चानू (48 KG) – वीमेन्स वेटलिफ्टिंग- 6:45 PM
एम. राजा ( 65 KG) – मेंस वेटलिफ्टिंग – 11:15 PM
भारत- स्विमिंग मेंस 4 x 200 मी फ्रीस्टाइल रिले- 1:56 AM
भारत-पाकिस्तान में मुक्केबाजी
इन 5 गोल्ड मेडल मैच के अलावा मुक्केबाजी की रिंग में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी देखने वाला होगा. CWG 2026 में किसी भी मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की ये पहली टक्कर है. ये मैच मेडल का नहीं होगा पर मेडल को पाने के लिए आगे बढ़ने का जरूर होगा. इस राउंड ऑफ 16 बॉक्सिंग मैच में पुरुषों की 55 किलो कैटेगरी में भारत के जादूमनी सिंह पाकिस्तान के सुमामा रहमान का सामना करते दिखेंगे. भारत-पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला भारतीय समय से रात के 11:45 बजे खेला जाएगा.

26 जुलाई को बॉक्सिंग के दो मुकाबले (राउंड ऑफ 16)
जादूमनी सिंह ( 55 KG) Vs सुमामा रहमान (PAK)- 11:45 PM
आदित्य प्रताप यादव ( 65 KG) Vs नुहू बैटे (UGA)- 12:45 AM
लॉन बाउल्स में भी 3 मुकाबले
26 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लॉन बाउल्स के भी मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत की रुपा रानी और पिंकी सिंह महिलाा पेयर्स में एक्शन में दिखेंगी. वहीं पुतुल सोनोवाल मेंस सिंगल्स में नजर आएंगे.

रुपा रानी/पिंकी सिंह Vs नामीबिया- ( महिला)- ग्रुप स्टेज- 1:00 PM
रुपा रानी/पिंकी सिंह Vs इंग्लैंड- ( महिला)- ग्रुप स्टेज- 10:05 PM
पुतुल सोनोवाल (भारत) Vs शॉन जेम्स ( माल्टा)- मेंस सिंगल्स, ग्रुप स्टेज- 7:15 PM