नई दिल्ली , 26 जुलाई : India vs Zimbabwe: अभिषेक शर्मा बल्ले से चाहे फेल रहे हों लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल में उन्होंने गेंद से जो किया है, वो कमाल रहा है. उन्होंने दूसरे T20 में वो कारनामा किया. जो आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल पहले वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए किया था. ये कारनामा बतौर भारतीय ओपनर किसी इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट लेने से जुड़ा है.
भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले दूसरे T20 में बल्ले से कुछ खास नहीं किया. 8 गेंदों का सामना कर वो सिर्फ 8 रन ही बना सके. लेकिन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाथ में जब गेंद थमाई तो शर्मा जी के बेटे ने कमाल ही कर दिया. उन्होंने एक के बाद एक 3 विकेट झटक लिए और भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बन गए.
3 विकेट लेकर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट उखाड़े. उन्होंने ब्रैड इवान्स, न्यूमैन न्यमहुरी, और रिचर्ड नगरवा को अपना शिकार बनाया. ये T20 इंटरनेशनल में अभिषेक का बेस्ट बॉलिंग फीगर है. इन 3 विकेटों के साथ अभिषेक शर्मा ने इतिहास भी रच दिया. वो भारत के पहले ऐसे ओपनर बन गए, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए. वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल मैच वो ऐसा करने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय ओपनर हैं.
वीरेंद्र सहवाग ने 14 साल पहले किया था ऐसा
वीरेंद्र सहवाग ने 26 फरवरी 2012 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई-सीरीज के वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जो कि उनके वनडे करियर का बेस्ट बॉलिंग फीगर रहा. अब 14 साल बाद अभिषेक शर्मा ने बतौर ओपनर T20I में ही सही वही कमाल दोहराया है.
हालांकि, वीरेंद्र सहवाग की वनडे में की बेस्ट गेंदबाजी के बाद भी भारत जीत नहीं सका था. मगर अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी टीम इंडिया की जीत के काम आई. उसने दूसरे T20 में जिम्बाब्वे को 90 रन के बड़े अंतर से हराया.

