बिलासपुर, 07 जून (वेदांत समाचार)। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
शहर एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया है।

