मुंबई। र णवीर सिंह के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी करते हुए कहा, “रणवीर सिंह के दिल में फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर सदस्य के लिए बेहद सम्मान है। ‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय में जो भी चीजें सामने आई हैं, उस पर रणवीर ने सोच-समझकर चुप्पी साधे रखी है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातें और पर्सनल रिश्ते गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही हैंडल किए जाने चाहिए।
भले ही इस दौरान सोशल मीडिया और खबरों में कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी उन पर पब्लिकली रिएक्ट करना या अफवाहों को हवा देना सही नहीं समझा। उनका पूरा फोकस सिर्फ उनके काम और आने वाले वर्क कमिटमेंट्स पर है।
डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े हर शख्स के लिए उनके मन में आज भी गहरी इज़्ज़त और शुभकामनाएं हैं, और वह दिल से चाहते हैं कि यह फ्रेंचाइजी कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाए। ऐसे संवेदनशील मौकों पर शालीनता और संयम बनाए रखना हमेशा से उनका अपना फैसला रहा है, और वह आगे भी इसी गरिमा को बनाए रखेंगे।”

