सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत – vedantsamachar.in

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

बिलासपुर। संपत्ति विवाद से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संगीता केतन शाह और उनके पति केतन एम शाह को अग्रिम जमानत प्रदान की है।

मामले में शिकायतकर्ता पर महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगा। अदालत में बताया गया कि शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये की बयाना राशि वापस मिल चुकी थी और इसी विवाद को लेकर दुर्ग कोर्ट में पहले से दीवानी मामला लंबित है।

बताया गया कि जिस इकरारनामे के आधार पर मामला दर्ज कराया गया, उसमें न तो गवाहों के हस्ताक्षर थे और न ही दस्तावेज नोटरीकृत था।

यह मामला कोहका स्थित संपत्ति के 50 लाख रुपये में सौदे और 10 लाख रुपये एडवांस से जुड़ा है। सुपेला थाना में आईपीसी की धारा 406, 420, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि संपत्ति की वास्तविक कीमत करोड़ों में होने के बावजूद 50 लाख रुपये में सौदे का दावा अविश्वसनीय है।