मजदूर दिवस पर नोएडा में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन से निगरानी और धारा 163 लागू – vedantsamachar.in

मजदूर दिवस पर नोएडा में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन से निगरानी और धारा 163 लागू

नोएडा 1 मई 2026। मजदूर दिवस (1 मई)को गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस मज़दूरों और उद्यमियों, दोनों में सुरक्षा की भावना जगाने का काम करेगी। 13 अप्रैल को हुई हिंसा की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित पुलिस ने इस बार किसी भी चूक की कोई गुंजाइश न छोड़ने का पक्का इरादा कर लिया है।

पुलिस ने मजदूर दिवस पर पूरे ज़िले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्रों पर ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम से CCTV फ़ीड के ज़रिए स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नज़र रखेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।

पूरे जिले में एक ‘जोनल-सेक्टर योजना’ भी लागू की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मज़दूर दिवस या वेतन वितरण के बहाने भीड़ जमा न हो, 8 मई तक धारा 163 लागू कर दी गई है। बिना पूर्व अनुमति के होने वाले प्रदर्शन, जुलूस और सभाएँ प्रतिबंधित हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

की इन व्यापक तैयारियों के बीच, विभिन्न मजदूर संगठनों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम और जनसभाएं रद कर दी हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मजदूर दिवस पर किसी भी तरह का कोई प्रदर्शन न हो। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जोनल-सेक्टर योजना के तहत, जिले को 11 जोन और 49 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।