Auqib Nabi Selection: आकिब नबी का टीम इंडिया में आना किसके लिए है बहुत बुरी खबर? 14 का आंकड़ा है सबसे खतरनाक - vedantsamachar.in

Auqib Nabi Selection: आकिब नबी का टीम इंडिया में आना किसके लिए है बहुत बुरी खबर? 14 का आंकड़ा है सबसे खतरनाक

नई दिल्ली,03अगस्त : श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी का टीम इंडिया में सेलेक्शन हो गया है. जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने की वजह से जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में मौका मिला. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी हैं जिनका टीम इंडिया की टेस्ट टीम में सेलेक्शन हुआ है. आकिब नबी के सेलेक्शन के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है लेकिन इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री एक जगह मातम का कारण बनने वाली है. आइए आपको बताते हैं आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री किसके लिए है बुरी खबर?

आकिब नबी की एंट्री किसके लिए खतरा?
आकिब नबी का टीम इंडिया में आना श्रीलंका के लिए बुरी खबर लेकिन आया है. ये खिलाड़ी श्रीलंकाई टीम के लिए मातम का कारण बन सकता है. इसकी वजह है लाल गेंद से उनका धारदार प्रदर्शन. आकिब नबी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कदम रख रहे हैं लेकिन ये खिलाड़ी लाल गेंद का बहुत बड़ा कलाकार है. इस खिलाड़ी का फर्स्ट क्लास करियर इस बात की तस्दीक करता है. आकिब नबी ने अबतक 43 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और उन्होंने 18.63 की बेमिसाल औसत से 162 विकेट झटके हैं. गजब बात ये है कि आकिब नबी ने इस दौरान 16 बार फाइव विकेट हासिल किए हैं.

पिछले दो सालों में रेड बॉल के बेस्ट भारतीय गेंदबाज
फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो आकिब नबी पिछले दो सालों में भारत के सबसे बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं. साल 2024 से अबतक आकिब नबी ने 14 फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं, ये किसी भी भारतीय का बेस्ट प्रदर्शन है. पूरी दुनिया में सिर्फ एक गेंदबाज है जिसने पिछले दो सालों में आकिब नबी से ज्यादा फाइव विकेट हासिल किए हैं.

आकिब नबी को क्यों मिली टीम इंडिया में जगह?
आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह मिलने की वजह ही उनका शानदार प्रदर्शन है. ये खिलाड़ी पिछली रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने में कामयाब रहा था. बड़ी बात ये है कि आकिब नबी ने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी में जीत दिलाई. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले गेंदबाज हैं जिसने एक सीजन में पचास से ज्यादा विकेट झटके हैं. आकिब नबी को ये आंकड़े उनके बेहतरीन टैलेंट की वजह से हासिल हुए हैं. नबी के पास गेंद को स्विंग कराने के साथ-साथ उसे सीम कराने की कला भी है. वो पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग भी कर सकते हैं. एशियन कंडिशंस में ये टैलेंट हर गेंदबाज के पास नहीं होता. यही वजह है कि आकिब नबी इतने खास हैं. अब उम्मीद है कि उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा और वो टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे.