वॉशिंगटन,01अगस्त । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत सफल होगी, इसको लेकर उनका भरोसा कम हुआ है। कैंप डेविड में पहली बार टीवी पर लाइव दिखाई गई कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जारी राजनयिक बातचीत के बावजूद प्रशासन ईरान पर दबाव बनाए रखेगा।
आने वाले हफ्तों में क्या उम्मीद की जाए, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, “हम उन पर जोरदार प्रहार करेंगे और एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब वे इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।ट्रंप ने कहा, उनके (ईरान) पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और वे परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकते। अगर ऐसा होता, तो अब तक मध्य पूर्व पूरी तरह तबाह हो चुका होता।राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को भारी सैन्य नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उसके पास अभी भी सीमित क्षमताएं बची हुई हैं।
उन्होंने कहा, उनके पास न तो नेवी है, न एयर फोर्स और न ही एंटी-एयरक्राफ़्ट सिस्टम। इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें कोई क्षमता नहीं है। उनमें कुछ क्षमता है, लेकिन बहुत कम।जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ने अपना अभियान तेज कर दिया है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, हमने पहले ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। उनके पास 159 जहाज थे। यह उनकी पूरी नेवी यही थी। उनकी पूरी नेवी अब समुद्र की तलहटी में पड़ी है। मैं इसे ही बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई कहूंगा। उनके पास 200 हवाई जहाज थे, वे सभी नष्ट हो गए।

