नई दिल्ली,31 जुलाई : वनडे वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का ऐलान हो गया है. अगले साल ये टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों में खेला जाएगा. 24 साल के बाद वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीकी धरती पर आयोजित हो रहा है. टीम इंडिया के नजरिए से बात करें तो उसके लिए ये टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि साउथ अफ्रीका की पिचें काफी उछाल भरी और तेज़ होती हैं. हालांकि विराट कोहली के लिए कोई दिक्कत की बात नहीं क्योंकि इस खिलाड़ी का अफ्रीकी धरती पर बल्ला आग उगलता है. आइए आपको बताते हैं जिन 12 मैदानों पर वर्ल्ड कप 2027 के मैच खेले जाने हैं वहां विराट कोहली का कैसा प्रदर्शन है?
वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू
वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन केपटाउन के न्यूलैंड्स, जोहान्सबर्ग के वॉन्डरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन से सुपरस्पोर्ट्स पार्क, गैबरखा के सेंट जॉर्ज पार्क में होंगे. इनके अलावा ब्लूमफोंटेन के मैन्गॉन्ग ओवल, पार्ल के बोलैंड पार्क, कुंग्पो सिटी के बफैलो पार्क में भी मैच खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे के बुलावायो और हरारे में वर्ल्ड कप मैच होंगे. विक्टोरिया फॉल्स के मोसी-आ ट्यूना इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच आयोजित होंगे. साथ ही नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में भी वर्ल्ड कप मैच खेले जाएंगे. इन 12 में से 8 मैदान ऐसे हैं जहां विराट कोहली ने बैटिंग की है, वहीं 4 मैदान ऐसे हैं जहां विराट कभी नहीं खेले.
वर्ल्ड कप वेन्यूज़ में विराट का प्रदर्शन
अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के वेन्यूज़ में विराट कोहली ने कुल 25 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 71.47 की औसत से 1358 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 4 शतक, 9 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे हैं.
वर्ल्ड कप 2027 के हर वेन्यू में विराट का बेस्ट स्कोर
केपटाउन- 160 नाबाद
जोहान्सबर्ग- 75
सेंचुरियन- 129 नाबाद
गैबरखा-87 नाबाद
बफैलो पार्क- नहीं खेले
ब्लूमफोंटेन- नहीं खेले
डरबन- 112
पार्ल- 51
हरारे- 115
बुलावायो- 0
विक्टोरिया फॉल्स- नहीं खेले
विलहोएक- नहीं खेले

