मोबाइल रोशनी में जुआ खेलते, चार गिरफ्तार:कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई में 12 हजार नकद जब्त

कोरबा,17 अप्रैल 2026। कोरबा में सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने गुरुवार रात जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पोड़ीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 16 अप्रैल की रात कुछ लोग पोड़ीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाह भरत उरांव और दिव्य साहू को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 12,000 रुपये जब्त की गई।

पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, चार आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ढोढीपारा निवासी ब्राम्हानंद राठौर (40), बरमपुर सर्वमंगला निवासी बाबूलाल सिंह (37), जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा निवासी रविशंकर टंडन उर्फ हीरा (30) और पोड़ीबहार रेलवे लाइन निवासी नरेंद्र साहू (36) शामिल हैं।

आरोपियों पर जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।