आसुस (Asus) ने मंगलवार को भारत में अपनी नई Zenbook और Vivobook सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra और Snapdragon X2 प्रोसेसर दिए गए हैं. ये लैपटॉप पावरफुल परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई मॉडल पेश किए हैं. कीमत भी मिड से लेकर हाई प्रीमियम रेंज तक रखी गई है. ये सभी लैपटॉप 21 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
Zenbook सीरीज: प्रीमियम डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस
Zenbook सीरीज में Asus ने Zenbook S14, Zenbook Duo, Zenbook A14 और Zenbook A16 जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं. Zenbook S14 में Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर मिलता है और इसकी कीमत 1,79,990 रुपये रखी गई है. वहीं Zenbook Duo डुअल OLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसकी कीमत 2,99,990 रुपये है. Zenbook A14 और A16 में Snapdragon X2 Elite और Elite Extreme प्रोसेसर दिए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमश 1,85,990 और 1,99,990 रुपये है. ये सभी लैपटॉप Ceraluminum डिजाइन, हल्के वजन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं.
Vivobook सीरीज
Vivobook सीरीज को मिड रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इसमें Vivobook 14, Vivobook 16, Vivobook S14 और Vivobook S16 शामिल हैं. Vivobook 14 की कीमत 98,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Vivobook 16 1,01,990 रुपये में आता है. वहीं Vivobook S14 और S16 में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया गया है और इनकी कीमत क्रमश 1,28,990 और 1,31,990 रुपये रखी गई है. ये लैपटॉप रोजमर्रा के काम, स्टूडेंट और ऑफिस यूज के लिए अच्छे माने जा रहे हैं.
स्पेसिफिकेशन और सेल डिटेल
Zenbook S14 में 14 इंच का OLED डिस्प्ले, 32GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है. इसकी बैटरी 27 घंटे तक चलने का दावा करती है. वहीं Zenbook Duo में डुअल 14 इंच OLED स्क्रीन और 32 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है. Zenbook A14 और A16 में Snapdragon X2 प्रोसेसर के साथ 48GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है. ये सभी मॉडल Asus एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल पार्टनर, Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर 21 अप्रैल से उपलब्ध होंगे.
Zenbook A14 और Zenbook A16
Asus Zenbook A14 में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसका वजन सिर्फ 0.98kg है, यानी यह काफी हल्का है. वहीं Zenbook A16 में 16 इंच का 3K OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है. दोनों लैपटॉप में 70Wh बैटरी दी गई है, लेकिन A16 थोड़ा भारी है और इसका वजन 1.2kg है.
Vivobook 14 और Vivobook 16
Vivobook 14 और Vivobook 16 दोनों में Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है. Vivobook 14 में 14 इंच और Vivobook 16 में 16 इंच का WUXGA डिस्प्ले दिया गया है, दोनों में 60Hz रिफ्रेश रेट है. बैटरी दोनों में 70Wh की है. Vivobook 14 पतला और हल्का है, इसका वजन 1.46kg है, जबकि Vivobook 16 थोड़ा भारी है और 1.88kg वजन के साथ आता है.
Vivobook S14 और S16 में Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर मिलता है, जो AI टास्क के लिए बेहतर है. S14 में 14 इंच का OLED डिस्प्ले है, जबकि S16 में 16 इंच का बड़ा स्क्रीन मिलता है, दोनों में 60Hz रिफ्रेश रेट है. इन दोनों में 70Wh बैटरी दी गई है, जो 29 घंटे तक चलने का दावा करती है. दोनों में 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है. S14 का वजन 1.40kg और S16 का 1.70kg है.
