सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष कांग्रेस ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में किया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आज सारंगढ़ जिला मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आज प्रदेश के जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं पर लगातार कार्यवाही के साथ ही झूठे मामलों में आधार बनाकर प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार के द्वारा केन्द्रीय एवं छत्तीसगढ़ राज्य की क ई प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने के साथ ही पूरे प्रदेश में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा।
जिसमें अभी एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है अलावे इसके पूर्व में भी प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के नेताओ व कार्यकर्ताओं को जबरन प्रताड़ित किया जा रहा जिसके विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश के जिला मुख्यालयों में देश के माननीय प्रधानमंत्री के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व मे कांग्रेसी नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया।

छवि धूमिल करने हो रही साजिश । विनोद भारद्वाज
आज के पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी राजनीतिक लाभ के लिए शासन सत्ता का दुरुपयोग कर रही जो गलत है और केंद्र व राज्य सरकार अपने जांच एजेंसियों का कितना भी दुरुपयोग कर लें हम कांग्रेसी किसी भी जांच के लिए तैयार है।
आज़ के पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही सारंगढ बिलाईगढ जिले के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

