Vedant Samachar

KORBA NEWS:कुसमुंडा में प्रेरणा महिला मंडल द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,26 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के कुसमुंडा आदर्श नगर कॉलोनी में प्रेरणा महिला मंडल द्वारा एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 5 से 12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 15 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने किया पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकेश झा और राजेश पटेल उपस्थित थे। उन्होंने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में फर्स्ट अनन्य कुमार, सेकंड जसप्रीत सिंह और तीसरा स्थान अनन्या कुमारी ने प्राप्त किया।

भाजपा नेताओं ने व्यक्त की राय

भाजपा नेता विकेश झा ने बताया कि बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। ऐसे आयोजन से बच्चों में जागरूकता आती है। राजेश पटेल ने बताया कि ड्राइंग प्रतियोगिता बच्चों को जागरूक करेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

प्रेरणा महिला मंडल की पहल

प्रेरणा महिला मंडल की सदस्य निक्की कौर ने बताया कि बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रतियोगिता को कराया जाता है। साथ ही उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इस मौके पर प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा कुमारी, मंजू यादव, निक्की कौर, पूनम, पुष्पा यादव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य

इस मौके पर विकेश झा, राजेश पटेल, गुरदीप सिंह, श्याम यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article