PAK vs AUS, Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की इस हालत पर आएगा तरस, मैच के बाद कप्तान ने रोया दुखड़ा - vedantsamachar.in

PAK vs AUS, Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की इस हालत पर आएगा तरस, मैच के बाद कप्तान ने रोया दुखड़ा

नई दिल्ली,24 जून : Women’s T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान एक जीत को तरसकर रह गया है. भारत-साउथ अफ्रीका और यहां तक कि बांग्लादेश ने भी जिस टीम को रौंद डाला, उसका ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के आगे क्या हाल होने वाला था, ये सबको पता था. हुआ भी ऐसा ही. ऑस्टेलिया ने पाकिस्तान की वो हालत बना दी कि देखकर तरस आ जाएगा. पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जितने रन बनाए नहीं, उससे कहीं ज्यादा के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ये महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी मैच ना जीत पाने वाली पाकिस्तानी टीम की लगातार चौथी हार रही.

मैच के बाद कप्तान ने क्या दुखड़ा रोया?
ऑस्ट्रेलिया ने 23 जून को लीड्स में खेले मुकाबले में जो हालत बनाई, उसने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को सच कबूल करने पर मजबूर कर दिया. यही वजह रही कि वो मुकाबले के बाद दुखड़ा रोती दिखीं. उन्होंने मान लिया कि उनकी टीम घटिया खेली और हर डिपार्टमेंट में बुरी तरह से फेल रही.

200 का टारगेट और ऑस्ट्रेलिया… पाकिस्तान कहां जीतने वाली थी?
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाए थे. इसमें एलिस पेरी की खेली 48 गेंदों मे 71 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा. अब 200 रन के टारगेट के आगे पाकिस्तान की टीम की हार तो तय हो चुकी थी. रन चेज के लिए मैदान पर उतरने के बाद उनकी उस नाकामी पर मुहर भी लग गई.

3 रन आउट, 8 बल्लेबाज 10 रन बनाने में फेल
ऑस्ट्रेलिया टीम के आगे हालत कैसे बदतर हुई, उसका पता पाकिस्तान के स्कोर कार्ड पर नजर दौड़ाने से चलता है. पाकिस्तान की 3 बल्लेबाज तो सिर्फ रन आउट हुईं. उन 3 को मिलाकर 8 बल्लेबाज ऐसी रहीं, जो 10 रन भी बनाने में फेल रहीं. जिन 3 पाकिस्तानी बैटर ने दहाई के आंकड़े को पार किया उनमें मुनीबा अली, इरम जावेद और खुद टीम की कप्तान फातिमा सना रहीं. सबसे ज्यादा 32 रन मुनीबा अली ने बनाए.

जितने रन बनाए नहीं, उससे ज्यादा से हार गया पाकिस्तान
20 ओवर तो बहुत दूर की बात है. पाकिस्तान की टीम 15 ओवर भी लीड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई. उसकी पारी 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और इस तरह पाकिस्तान ने जितने बनाए नहीं 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उससे ज्यादा रन से हार गए. पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 113 रन से रौंदा.

तारीफ या तंज?
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बनीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी ने ये जरूर कहा कि पाकिस्तान ने अच्छा इंटेंट दिखाया और कई मौकों पर हमें चुनौती दी. मगर लगता है कि ये पाकिस्तानी टीम की तारीफ कम और उस पर कसा तंज ज्यादा है.