धमतरी,24 जून (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल भखारा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 08 व्यक्तियों को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मेघनाथ साहू (30 वर्ष), राजेश कुमार रात्रे (32 वर्ष), महादेव रात्रे (68 वर्ष), गजेंद्र कुमार निषाद (40 वर्ष), नारदराम निषाद (39 वर्ष), छन्नु लाल रात्रे (77 वर्ष), देनेश्वर साहू (56 वर्ष) एवं कवल सिंह साहू (52 वर्ष) सभी निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी होना बताया। उक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार जुआरी
मेघनाथ साहू पिता अरुण साहू उम्र 30 वर्ष राजेश कुमार रात्रे पिता स्व. पीताम्बर राम रात्रे उम्र 32 वर्ष महादेव रात्रे पिता स्व. रामाधिन रात्रे उम्र 68 वर्ष गजेंद्र कुमार निषाद पिता रोहित निषाद उम्र 40 वर्ष नारदराम निषाद पिता पुनीतराम निषाद उम्र 39 वर्ष छन्नु लाल रात्रे पिता स्व. रामाधिन रात्रे उम्र 77 वर्ष देनेश्वर साहू पिता स्व. सुखराम साहू उम्र 56वर्ष कवल सिंह साहू पिता स्व. भिसम्भर साहू उम्र 52 वर्ष सभी निवासी रामपुर,

