CM साय ने रायपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण... - vedantsamachar.in

CM साय ने रायपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

रायपुर,24 जून (वेदांत समाचार)। अदम्य साहस और स्वाभिमान की अमर प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रानी दुर्गावती जी का त्याग, शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा से ओतप्रोत गौरवपूर्ण जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और कर्तव्यपथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “न्यायप्रिय शासिका और नारी शक्ति की प्रतीक, गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती ने स्वराज्य और स्वसंस्कृति की रक्षा के लिए मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध वीरतापूर्वक संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शासन को जनकेंद्रित बनाकर समाज हित में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं और तालाबों का निर्माण कराने वालीं रानी दुर्गावती जी सुशासन और सेवा की अमर प्रेरणा हैं। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।”