Jio Plan: डेटा, कॉलिंग और SMS, ये है जियो का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

Jio Recharge Plan: आप भी Reliance Jio की प्रीपेड सिम चलाते हैं तो बता दें कि कंपनी के पास एक ऐसा सस्ता प्रीपेड प्लान है जिसके साथ डेटा, कॉलिंग और एसएमएस सबकुछ मिलता है और खास बात तो ये है कि इतना सबकुछ 200 रुपए से कम कीमत में मिल रहा है. इस प्लान के लिए आप लोगों को 189 रुपए खर्च करने होंगे, ये प्लान आपको कितने जीबी डेटा देगा और इस प्लान के साथ कितने एसएमएस मिलते हैं? चलिए आपको बताते हैं.

Jio 189 Plan Details
189 रुपए में कंपनी की तरफ से आप लोगों को कुल 2 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा, अब आप सोच रहे होंगे कि डेटा तो बहुत ही कम है. हो सकता है कि आपको डेटा कम लग रहा हो लेकिन ये प्लान कंपनी ने उन लोगों की जरूरत को देखते हुए डिजाइन किया है जिनकी प्राथमिकता डेटा नहीं बल्कि कम कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी है.डेटा के अलावा कंपनी आप लोगों को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट देगी.

ये प्लान 300 एसएमएस भी ऑफर करता है.28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में मिलने वाले 2 जीबी डेटा को आप चाहे तो एक बार में पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर 28 दिन तक थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करते रह सकते हैं. एक बात जो यहां पर ध्यान देने वाली यह है कि 2 जीबी डेटा पूरा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी.

माना कि ये Reliance Jio का कॉलिंग, डेटा और एसएमएस ऑफर करने वाला सबसे सस्ता प्लान है लेकिन ऐसा नहीं है कि कंपनी इसके साथ आपको एडिशनल बेनिफिट्स नहीं देगी. आपको इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से दो एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे जिनमें पहला है Jio TV, इस ऐप के फ्री एक्सेस से आप मोबाइल पर लाइव टीवी का लुत्फ उठा पाएंगे. दूसरा Jio AI Cloud, क्लाउड स्टोरेज का बेनिफिट उठाकर आप मोबाइल फोन की स्टोरेज को बचा सकते हैं.