डायल 112 चालक से मारपीट चाकू के वार से ड्रायवर घायल, मुखबीरी के शक में घटना को दिया अंजाम, 1 आरोपी गिरफ्तार… – vedantsamachar.in

डायल 112 चालक से मारपीट चाकू के वार से ड्रायवर घायल, मुखबीरी के शक में घटना को दिया अंजाम, 1 आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़, 09 अप्रैल (वेदांत समाचार): रायगढ़ में डायल 112 के चालक के साथ युवकों मारपीट ने मारपीट किया। मुखबीरी के शक में सूनसान सड़क पर ले जाकर युवकों ने चाकू से ड्रायवर के कमर के पास वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सराईभद्दर निवासी मुकेश नायक 26 साल ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डायल 112 वाहन में ड्रायवरी का काम करता है।

3 अप्रैल की रात को करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर कोतरा रोड बाई पास स्थित देशी अंग्रेजी शराब भट्ठी से शराब लेने गया था। उसी समय एक काला रंग का बुलेट मोटर सायकल में तीन व्यक्ति आए तुम पुलिस का मुखबीरी करते हो कहते हुए तीनों ने मुकेश को कुछ दूर अंधेरे सुनसान जगह में ले गए। जहां गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। वहीं धारदार नुकिले हथियार से वार कर दिया। इससे उसके कमर के पास गंभीर चोट पहुंचा। इससे मुकेश शोर करने लगा, तब तीनों शख्स वहां स भाग गए। घटना के बाद उसने मामले की सूचना थाना में दी।

जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की और जांच में एक आरोपी जितेन्द्र कुमार टण्डन 30 वर्ष निवासी रामभांठा, जयस्तंभ के सामने का नाम पर आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जहां आरोपी की पहचान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई और मुकेश ने उसे पहचान लिया। पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र टण्डन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के निशानदेही पर रामभांठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तालाश की जा रही है।