AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

AI+ Nova 2 Series को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस लाइनअप में AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G को उतारा गया है. दोनों ही स्मार्टफोन पांच-पांच कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे. इस नई सीरीज को डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6000 एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है. चलिए आपको एक-एक कर दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत, सेल डेट और खूबियों के बारे में बताते हैं.

AI Plus Nova 2 5G Price in India
भारतीय बाजार में इस नए स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 8999 रुपए तय की गई है. फिलहाल कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है. उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी. ये फोन ब्लू, ब्लैक, पिंक, ग्रीन और पर्पल रंग में आपको मिल जाएगा.

AI Plus Nova 2 Ultra Specifications
स्क्रीन: अल्ट्रा मॉडल में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
चिपसेट: अल्ट्रा मॉडल में 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा: अल्ट्रा मॉडल में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.
AI Plus Nova 2 5G Specifications
स्क्रीन: फोन में 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में यूनिसॉक टी8200 ऑक्टा कारो प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है तो वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.
कॉमन फीचर्स
दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, अंतर इतना है कि अल्ट्रा मॉडल 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज करता है. वहीं स्टैंडर्ड मॉडल 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है.