नई दिल्ली,14जून : West Indies vs Sri Lanka: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच किग्सटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. मेंडिस ने वो रिकॉर्ड अपने ही ओपनिंग पार्टनर को पीछे कर बनाया है. कुसल मेंडिस ने T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन का श्रीलंकाई रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर दूसरे T20 में श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा था.
निसंका की नाकामी बनी मेंडिस के लिए मौका
श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत कप्तान कुसल मेंडिस और उनके ओपनिंग पार्टनर पाथुम निसंका ने की. दोनों ओपनर्स ने मिलकर पहले विकेट लिए श्रीलंकाई स्कोर बोर्ड पर 40 रन लगाए. हालांकि, इसके बाद ये जोड़ी टूट गई. पाथुम निसंका 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी इस नाकामी ने ही कुसल मेंडिस को T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन का श्रीलंकाई रिकॉर्ड अपने कर लेने का मौका दे दिया.
कुसल मेंडिस ने T20I में बनाया ये रिकॉर्ड
कुसल मेंडिस ने 163.15 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 31 रनों की इस पारी की बदौलत की मेंडिस ने पाथुम निसंका को भी पीछे छोड़ दिया. T20 इंटरनेशनल में सबसे सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अब तक पाथुम निसंका के नाम था. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में दूसरे T20I के बाद कुसल मेंडिस ने पाथुम निसंका से 16 रन की बढ़त बना ली है. 108 मैचों की 108 पारियों में 2689 रन के साथ कुसल मेंडिस अब T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के नए टॉप स्कोरर हैं. वहीं पाथुम निसंका 93 मैचों की 92 पारियों में 2673 रन के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
श्रीलंका के लिए मिशारा- शनाका ने जड़ा अर्धशतक
दूसरे T20I की बात करें तो श्रीलंका की इनिंग में सबसे ज्यादा रन कामिल मिशारा ने बनाए. वो 40 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम के लिए दूसरा अर्धशतक दाशुन शनाका ने जड़, जिन्होंने 241.66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 24 गेंदों में ही 58 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

