IND vs AFG: नीतीश रेड्डी को आया मां का फोन, रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस - vedantsamachar.in

IND vs AFG: नीतीश रेड्डी को आया मां का फोन, रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली,14जून : India vs Afghanistan, Nitish Kumar Reddy: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला गया. 13 जून को खेले इस मुकाबले को भारत ने 2ृ13 गेंद पहले ही 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. भारत की इस शानदार जीत के बाद ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए. मगर वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही रहे थे तभी मां का फोन आ गया. उन्होंने अपनी मां के फोन को उठाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी, जिसके बाद नीतीश रेड्डी हर दिल अजीज तो हो ही गए हैं, साथ ही उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया मां का फोन, फिर…
नीतीश कुमार रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो किया उसका वीडियो BCCI ने शेयर किया था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीतीश रेड्डी को जब मां का फोन आता है तो वो प्रेस कॉन्फ्रेंस रोककर उसे उठाते हैं. वो वहां मौजूद पत्रकारों से माफी मांगते हुए पहले उन्हें एक सेकंड रुकने के लिए कहते हैं, फिर अपनी मां का फोन उठाते हैं. वो मां को बताते हैं कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं, इसलिए बाद में बात करते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी के इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया.

AFG के खिलाफ पहले वनडे में नीतीश रेड्डी
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में नीतीश रेड्डी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. 102 रन की पारी खेलने वाले अफगान ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी उनके दो शिकार बने. गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में नीतीश रेड्डी को हाथ दिखाने का मौका नहीं मिला.

25-25 ओवर का मैच, भारत से अफगानिस्तान हारा
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा. बारिश के असर के चलते इस मैच को 25-25 ओवर का कराया गया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के दम पर 25 ओवर में 194 रन बनाए. जवाब में 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में ही जीत को गले लगा लिया. कप्तान शुभमन गिल ने इस जीत में टीम को फ्रंट से पीड किया और 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे.