भारत में मोबाइल तकनीक का नया दौर शुरू होने वाला है. खुशटेक कोरिया ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला D2M फीचर फोन तैयार किया है, जिसे भारत में बनाया जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना इंटरनेट या वाई-फाई के फ्री लाइव टीवी चैनल देखे जा सकेंगे. फोन में टीवी सिग्नल पकड़ने के लिए इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का मानना है कि यह तकनीक फीचर फोन बाजार को पूरी तरह बदल सकती है.
बिना इंटरनेट के चलेगा लाइव टीवी
इस फोन की सबसे बड़ी पहचान इसकी D2M यानी डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक है. इसमें ATSC 3.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर बिना मोबाइल डेटा, इंटरनेट या वाई-फाई के सीधे लाइव टीवी और फ्री चैनल देख सकते हैं. बेहतर सिग्नल रिसेप्शन के लिए फोन में बाहर निकालने वाला इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह तकनीक उन इलाकों में भी उपयोगी साबित हो सकती है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है. D2M तकनीक को भविष्य की ब्रॉडकास्टिंग तकनीक माना जा रहा है और भारत में इसके इस्तेमाल को लेकर लगातार टेस्टिंग भी की जा रही है.
फीचर फोन में मिलेंगे कई जरूरी स्पेसिफिकेशन
खुशटेक कोरिया के इस D2M फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 320×240 पिक्सल है. फोन का फ्रंट ग्लास से बना है, जबकि फ्रेम और बैक पैनल प्लास्टिक के हैं. इसका वजन करीब 220 ग्राम बताया गया है. यह डिवाइस 2G और 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. फोन में दो नैनो सिम लगाने की सुविधा दी गई है. यह गूगल एंड्रॉयड पर नहीं बल्कि ThreadX ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें यूनीसोक UMS9117-L प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 64 MB रैम और 128 MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.