कटनी में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा - vedantsamachar.in

कटनी में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा

कटनी, 13 जून। डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी क्षेत्र के प्रमुख ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश के कटनी शहर में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया है। यह मध्य प्रदेश में कंपनी का 10वां एक्सक्लूसिव शोरूम है, जिससे प्रदेश में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है।

जबलपुर रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह, फ्रेंचाइज़ पार्टनर रजनीकांत बजाज और मनीष अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कंपनी का कहना है कि कटनी में नए शोरूम की शुरुआत क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर और विश्वसनीय ज्वेलरी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शोरूम के उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक तथा गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा खरीदारी करने वाले पहले 100 ग्राहकों को चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 105 प्रतिशत तक एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिलेगा।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ कंपनी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि कटनी एक तेजी से विकसित होता बाजार है और यहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। नया शोरूम कंपनी के ‘हर घर किसना’ विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

किसना के सीईओ पराग शाह ने कहा कि कटनी में शोरूम की शुरुआत कंपनी के विस्तार अभियान का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद, उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक डिजाइनों की डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, ताकि हर खास अवसर पर ग्राहक किसना को अपनी पहली पसंद बना सकें।

फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स रजनीकांत बजाज और मनीष अग्रवाल ने कहा कि किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना गर्व की बात है। उनका लक्ष्य कटनी के ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव और उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली ज्वेलरी उपलब्ध कराना है।

सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कंपनी ने शोरूम उद्घाटन के अवसर पर कई जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया। जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

वर्ष 2005 में स्थापित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख ब्रांड है। वर्तमान में कंपनी देश के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और 154 एक्सक्लूसिव शोरूम्स के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। ब्रांड ग्राहकों को आईजीआई प्रमाणित और बीआईएस हॉलमार्क युक्त डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है।

कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज सुविधा भी प्रदान करती है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा और बेहतर मूल्य मिलता है।