शुभमन गिल के दोस्त हैं इसलिए हर फॉर्मेट खेलेंगे गुरनूर बराड़? आकिब नबी की क्या गलती है भाई? - vedantsamachar.in

शुभमन गिल के दोस्त हैं इसलिए हर फॉर्मेट खेलेंगे गुरनूर बराड़? आकिब नबी की क्या गलती है भाई?

नई दिल्ली ,28जुलाई : मेहनत करो आपको अच्छा फल जरूर मिलता है. लेकिन ये कहावत तेज गेंदबाज आकिब नबी के मामले में बिल्कुल गलत साबित होती दिख रही है. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 60 विकेट हासिल किए. उन्होंने लाल गेंद से कमाल प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताई लेकिन टीम इंडिया ने उनकी मेहनत का ऐसा अपमान किया है कि जो इस वक्त बड़ा मुद्दा बना हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ जिसमें आकिब नबी को जगह नहीं मिली वहीं शुभमन गिल के हरदिल अजीज दोस्त गुरनूर बराड़ इस टीम में शामिल किए गए हैं.

टीम इंडिया में आने के लिए कप्तान की दोस्ती जरूरी?
टीम इंडिया में गुरनूर बराड़ कैसे टीम में आ गए? उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा क्या कमाल कर दिया जो उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल गई? आखिर क्यों आकिब नबी को इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एक मौका नहीं दिया जा रहा? गुरनूर बराड़ को क्या उनके शुभमन गिल से अच्छे रिश्तों का फायदा मिला है? इसमें कोई दो राय नहीं है कि गुरनूर बराड़ बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं लेकिन आकिब नबी ने ऐसा क्या गलत किया था कि उन्हें अफगानिस्तान टेस्ट मैच में बेंच पर बैठाया गया और फिर बिना मौका दिए ही वो बाहर कर दिए गए?

आकिब बनाम गुरनूर
आकिब नबी और गुरनूर बराड़ के फर्स्ट क्लास करियर को अगर कंपेयर किया जाए तो दोनों में जमीन आसमान का अंतर है. गुरनूर बराड़ ने 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 62 विकेट झटके हैं. वहीं आकिब नबी ने 43 मैचों में 162 विकेट चटकाए हैं. आकिब नबी का गेंदबाजी औसत सिर्फ 18.63 है, वहीं गुरनूर का बॉलिंग एवरेज 25.24 है. साफ है आंकड़ों के मामले में, एक्सपीरियंस के मामले में आकिब नबी टॉप पर हैं. लेकिन वो आखिर क्यों टीम में नहीं चुने गए ये एक बड़ा सवाल है.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन