शाओमी के फोन खरीदना हुआ महंगा! Xiaomi 17T से लेकर Redmi 15 तक की बढ़ीं कीमतें - vedantsamachar.in

शाओमी के फोन खरीदना हुआ महंगा! Xiaomi 17T से लेकर Redmi 15 तक की बढ़ीं कीमतें

अगर आप शाओमी या रेडमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले नई कीमत जरूर जान लें. रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है. इस बढ़ोतरी का असर Xiaomi 17T, Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G और Redmi 15A जैसे मॉडल्स पर पड़ा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस प्राइस बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Xiaomi 17T की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, सबसे ज्यादा कीमत Xiaomi 17T की बढ़ी है. फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट अब 64,999 रुपये का बताया जा रहा है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये हो गई है. लॉन्च के समय यही मॉडल क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये में उपलब्ध था. यानी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की बात सामने आई है.

Redmi Note 15 और Redmi 15 सीरीज भी हुई महंगी
रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 15 5G की कीमत भी बढ़ाई गई है. इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 28,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में मिल सकता है. वहीं स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर वाले Redmi 15 5G के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है. इसके बाद 6GB + 128GB वेरिएंट 21,499 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट 23,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 25,499 रुपये का हो गया है.

Redmi 15C और Redmi 15A की भी बढ़ीं कीमतें
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 15C 5G के दो वेरिएंट्स की कीमत में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद ये क्रमश: 18,499 रुपये और 20,499 रुपये में मिल सकते हैं. वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 500 रुपये बढ़कर 21,499 रुपये बताई जा रही है. दूसरी तरफ Redmi 15A के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है. इसके 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट क्रमश: 17,499 रुपये और 19,499 रुपये में मिलने की बात कही गई है. फिलहाल कंपनी ने इन नई कीमतों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

कौन सा फोन कितना हुआ महंगा

स्मार्टफोनपुरानी कीमतनई कीमतकितना महंगा हुआ
शाओमी 17T (12GB + 256GB)₹59,999₹64,999₹5,000
शाओमी 17T (12GB + 512GB)₹64,999₹69,999₹5,000
रेडमी नोट 15 5G (8GB + 128GB)₹26,999₹28,999₹2,000
रेडमी नोट 15 5G (8GB + 256GB)₹29,999₹31,999₹2,000
रेडमी 15 5G (6GB + 128GB)₹20,499₹21,499₹1,000
रेडमी 15 5G (8GB + 128GB)₹22,499₹23,499₹1,000
रेडमी 15 5G (8GB + 256GB)₹24,499₹25,499₹1,000
रेडमी 15C 5G (6GB + 128GB)₹16,999₹18,499₹1,500
रेडमी 15C 5G (6GB + 256GB)₹18,999₹20,499₹1,500
रेडमी 15C 5G (8GB + 128GB)₹20,999₹21,499₹500
रेडमी 15A (4GB + 64GB)₹14,999₹15,999₹1,000
रेडमी 15A (4GB + 128GB)₹16,499₹17,499₹1,000
रेडमी 15A (6GB + 128GB)₹18,499₹19,499₹1,000