कोरबा। भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 के युवा भाजपा समर्थित पार्षद रजत प्रसाद खूंटे अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को लेकर चर्चा में हैं। मात्र 28 वर्ष की उम्र में वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार मैदान में नजर आ रहे हैं।वार्ड में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए पार्षद रजत खूंटे स्वयं व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
टैंकरों के माध्यम से जरूरतमंद मोहल्लों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित निराकरण का प्रयास कर रहे हैं।तपती दोपहरी, तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद उनकी सक्रियता क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि राजनीति को केवल पद या अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करते हैं, तब जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।क्षेत्रवासियों के अनुसार वार्ड 40 में दिखाई दे रही यह सक्रियता जनप्रतिनिधित्व की नई मिसाल पेश कर रही है। पेयजल संकट जैसी गंभीर समस्या के दौरान पार्षद की मौजूदगी लोगों को राहत और भरोसा दोनों प्रदान कर रही है। साथ ही वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को भी गति मिल रही है।
भीषण गर्मी के इस कठिन दौर में युवा पार्षद रजत प्रसाद खूंटे की कार्यशैली यह संदेश दे रही है कि जनप्रतिनिधित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने की जिम्मेदारी है। यदि राजनीति में सेवा भाव और जनहित की यही सोच व्यापक रूप से विकसित हो, तो विकास की गति को नई दिशा मिल सकती है और लोकतंत्र के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सकता है।

