नई दिल्ली , 20 जुलाई: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी. कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित संन्यास ले लेंगे लेकिन बीसीसीआई ने इस खबर को गलत बताया और फिर इसके बाद रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल सभी का दिल जीत लिया. टीम इंडिया भले ही ये मैच हार गई लेकिन जिस लड़ाई में रोहित शर्मा उतरे हुए थे, वो शायद उन्होंने जीत ली. वैसे लॉर्ड्स वनडे के दौरान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर काफी गंभीर चर्चा करते नजर आए. दोनों लॉर्ड्स स्टेडियम की मशहूर बालकनी में बैठकर बातें कर रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या गंभीर-रोहित के बीच झगड़ा हुआ?
रोहित शर्मा शतक लगाने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में बैठे हुए थे. उनके साथ गौतम गंभीर भी थे. टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी वहां नहीं था. ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गंभीर चर्चा हो रही थी. दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों नाखुश लग रहे हैं. हालांकि असल बात क्या हुई ये अबतक सामने नहीं आया है. वैसे रिपोर्ट्स हैं कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने रोहित को टीम से बाहर करने का मन बना लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद उन्हें अगली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलेगी. चयनकर्ताओं को लगता है कि रोहित पूरी सीरीज में बड़ा स्कोर नहीं बनाते और आखिरी मैच में वो बड़ी पारी खेलते हैं. अब रिपोर्ट्स चाहे जो भी हों सच्चाई जल्द सामने आ सकती है.
रोहित शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग
रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड वनडे सीरीज का आखिरी मैच रिकॉर्डतोड़ रहा. रोहित ने लॉर्ड्स में पहली बार शतक लगाया और साथ ही वो वनडे क्रिकेट में ये कमाल करने वाले पहले भारतीय बने. आइए आपको बताते हैं कि रोहित ने क्या-क्या कमाल किए हैं?
रोहित वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने.
वो लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले इंडियन बने.
रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 46 शतक लगाने वाले इंडियन ओपनर बने.
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 8 वनडे शतक लगाने वाले इकलौते विदेशी बल्लेबाज.
SENA टीमों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 346 छक्के.
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 61 छक्के लगाने वाले इंडियन.
SENA देशों में 15 वनडे शतक लगाने वाला पहला खिलाड़ी.
इंग्लैंड के 8 अलग-अलग मैदानों पर शतक लगाने वाला पहला विदेशी खिलाड़ी.
इंग्लैंड में 10 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी. पहले खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन थे

