0 महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आमनागरिकों से की अपील, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजना पी.एम.सूर्यघर योजना का लाभ उठाने का किया आव्हान
0 महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित अनेक पार्षदों ने अपने घरों में लगवायें हैं सोलर पैनल संयंत्र
कोरबा 14 मई 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगवाकर एक ओर जहाॅं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की, वहीं दूसरी ओर इस योजना की हितग्राही भी बनी, वहीं निगम के पार्षद श्री रवि सिंह चंदेल, पार्षद अब्दुल रहमान व पार्षद बहत्तर सिंह कंवर ने भी अपने-अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया पूरी कराई है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि पी.एम.सूर्यघर योजना अंतर्गत हमने अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है, कृपया आप भी लगवायें तथा विद्युत उपभोक्ता से विद्युत उत्पादक बनें, घर का बिजली बिल शून्य करें।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन फरवरी 2024 में आमजनता के हित में किया गया था, जनहित मंे लागू की गई यह योजना आवासीय परिसरों, घरों में रूफ टाप सोलर पैनल संयंत्र स्थापित कर लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसके माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपने घरेलू बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त विद्युत को ग्रिड में प्रवाहित कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। भारत सरकार की यह पहल हर घर को ऊर्जा उत्पादक बनाने, बिजली हेतु आत्मनिर्भर करने तथा बिजली बिल के भार से मुक्त होने व इससे अतिरिक्त आय अर्जित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगवाकर एक ओर जहाॅं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की, वहीं दूसरी ओर इस योजना की हितग्राही भी बनी, वहीं निगम के पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद अब्दुल रहमान व पार्षद बहत्तर सिंह कंवर ने भी अपने-अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया पूरी कराई है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि पी.एम.सूर्यघर योजना अंतर्गत हमने अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है, कृपया आप भी लगवायें। उन्होने नागरिकों से आग्रह करते हुये कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजना सूर्यघर योजना का लाभ लेते हुये आप विद्युत उपभोक्ता की जगह विद्युत उत्पादक बनें तथा बिजली बिल को शून्य करते हुये बिजली बिल के भार से मुक्त हो जायें।
निगम क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने हेतु हो चुके 2383 से अधिक रजिस्टेªशन
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली सब्सिडी की बदौलत आमजन की रूचि योजना का लाभ लेने हेतु बढ़ रही है, लगातार रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे हैं, वहीं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र अंतर्गत अब तक 2383 से अधिक रजिस्टेªशन सोलर पैनल लगवाने हेतु कराये जा चुके हैं। नगर पालिक निगम केारबा द्वारा विद्युत विभाग के सहयोग से वार्डो में लगातार शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजना की जानकारी दी जा रही है तथा प्रतिदिन काफी संख्या में रजिस्टेªशन किये जा रहे हैं।
शासन से मिल रही भारी सब्सिडी के साथ ही बैंक लोन की सुविधा
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जहाॅं एक ओर शासन से भारी सब्सिडी मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर शेष राशि हेतु कम ब्याज दर पर बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी है। 01 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल संयंत्र स्थापित कराये जाने पर केन्द्र सरकार द्वारा 30 हजार रूपये, राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपये कुल 45 हजार रूपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार 02 किलोवाट के संयंत्र पर केन्द्र सरकार का अनुदान 60 हजार रूपये, राज्य सरकार का अनुदान 30 हजार रूपये, कुल अनुदान 90 हजार रूपये प्राप्त हो रहा है, वहीं 03 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर केन्द्र सरकार 78 हजार रूपये, राज्य सरकार से 30 हजार रूपये, कुल 01 लाख 08 हजार रूपये की सब्सिडी उपभोक्ता को प्राप्त हो रही है।

