कोरबा 14 मई 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार शिविरों का किये जा रहे आयोजन की अगली कड़ी में शुक्रवार 15 मई को पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन कार्यालय में शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक किया जायेगा। इसी प्रकार 20 मई को बालको जोन में, 22 मई को दर्री जोन में तथा 25 मई को सर्वमंगला नगर जोन में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेंगे।

