ग्राहकों के लिए OnePlus Nord CE 6 को लॉन्च कर दिया गया है. खासियतों की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है. आइए आपको बताते हैं कि मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा.
OnePlus Nord CE 6 Price in India
भारत में इस नए मिड रेंज फोन के 8/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8/256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए है. HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा. फोन की बिक्री 8 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ये फोन कंपनी की साइट और अमेजन पर आपको मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में इस हैंडसेट की टक्कर realme GT 7T, vivo T5 Pro 5G, Samsung Galaxy A36 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G जैसे मॉडल्स से होगी.
OnePlus Nord CE 6 Specifications
ओएस: Android 16 पर आधारित डुअल सिम वाला ये फोन OxygenOS 16 पर चलता है.
डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले है जो 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3200 हर्ट्ज तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है. इस फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली हुई है.
कैमरा: डुअल रियर कैमरा वाले इस फोन में 50MP OmniVision OV50D40 प्राइमरी कैमरा, साथ में 2MP सेकंडरी सेंसर है जो 10x तक डिजिटल जूम के साथ आता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, ये फोन आप लोगों को 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो के इस नए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, साथ में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 810 जीपीयू दिया गया है. इस डिवाइस को कूल रखने के लिए इसमें वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
बैटरी: 8000mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है जो 80 वॉट फास्ट चार्ज और 27 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज सपोर्ट करती
