मुंबई, 04 अगस्त, 2026 : ताइवान की टेक कंपनी एसुस ने देश में अपने क्रोमबुक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, भारत में अपना नया एसुस क्रोमबुक सीएक्स15 (सीएक्स1505सीटीए) लॉन्च किया है। यह लैपटॉप खासतौर पर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और पहली बार लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उन्हें आसान और क्लाउड आधारित कम्प्यूटिंग का बेहतर अनुभव मिल सके। क्रोमओएस और गूगल एआई से लैस एसुस क्रोमबुक सीएक्स15 रोजमर्रा के काम, स्मार्ट प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन और एंटरप्राइज लेवल सिक्योरिटी के साथ हल्का और मजबूत डिजाइन भी देता है। इसकी कीमत 47,990 रुपए रखी गई है। यह एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स (एईएस), आरओजी स्टोर्स, एसुस के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स, रिलायंस डिजिटल, एसुस ई-शॉप और देशभर के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
क्रोमओएस और गूगल के इकोसिस्टम के साथ काम करने वाला एसुस क्रोमबुक सीएक्स15 यूज़र्स को सुरक्षित क्लाउड आधारित अनुभव, आसान सहयोग और गूगल एआई की मदद से रोजमर्रा के काम जल्दी और आसानी से करने की सुविधा देता है। चाहे जानकारी जुटानी हो, प्रेजेंटेशन बनानी हो, ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी हो या साथियों के साथ मिलकर काम करना हो, यूज़र्स गूगल के नए एआई फीचर्स की मदद से अपने काम को आसान बना सकते हैं और भविष्य के लिए जरूरी एआई स्किल्स भी सीख सकते हैं।

ग्राहक एसुस ईज़ी पे के जरिए आसान फाइनेंस सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत 0% नो कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत 3,999 रुपए प्रति माह से होती है, जिससे छात्रों, परिवारों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए क्रोमबुक खरीदना और आसान हो जाता है। इसके अलावा, कंपनी 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रही है।
इस लॉन्च पर बोलते हुए, एसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एंड गेमिंग बिजनेस सिस्टम अर्नोल्ड सू ने कहा, “डिजिटल लर्निंग, हाइब्रिड वर्क और एआई जिस तेजी से रोजमर्रा की कंप्यूटिंग का हिस्सा बन रहे हैं, उसे देखते हुए लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो आसान हों, सुरक्षित हों और स्मार्ट फीचर्स से लैस हों। क्रोमबुक आज छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और परिवारों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। एसुस क्रोमबुक सीएक्स15 के जरिए हम इस अनुभव को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ नया एआई आधारित क्रोमबुक लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत में पहली बार हमारे ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए भी ग्राहक क्रोमओएस और गूगल एआई का अनुभव ले सकेंगे।”

