कारोबार के लिए वर्कस्पेस सेंटर की माँग तेज़ - vedantsamachar.in

कारोबार के लिए वर्कस्पेस सेंटर की माँग तेज़

नोएडा, 5 अगस्त, 2026: बदलते दौर में कंपनियाँ ऐसे ऑफिस स्पेस की तलाश कर रही हैं, जहाँ जरूरत के हिसाब से जगह मिले, खर्च कम हो और कारोबार बढ़ाने में आसानी रहे। इसी बढ़ती माँग को देखते हुए, इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) ने नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिगस के चार नए सेंटर्स शुरू किए हैं। इससे स्टार्टअप, बड़ी कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) को अपनी जरूरत के मुताबिक आधुनिक और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस आसानी से मिल सकेगा।

नोएडा में रिगस स्टारलिंग एज और रिगस नॉलेज सेंटर, बेंगलुरु में रिगस ट्रिनिटी पोथराज तथा हैदराबाद में रिगस फेयरमाउंट डाउनटाउन की शुरुआत के साथ कंपनी ने 3,180 वर्ग मीटर से ज्यादा नया प्रीमियम वर्कस्पेस अपने नेटवर्क में जोड़ा है। बढ़ती माँग को देखते हुए, आईडब्ल्यूजी भारत में पहले ही 125 सेंटर्स शुरू कर चुका है और अब 200 नए सेंटर्स खोलने की तैयारी में है। इसके बाद देशभर में उसके 325 से ज्यादा सेंटर्स हो जाएँगे।

हर्ष लाम्बा, कंट्री हेड (इंडिया), इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (आईडब्ल्यूजी), ने कहा, “भारत फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप तक सभी ऐसे ऑफिस चाहते हैं, जो उनकी जरूरत के हिसाब से हों। हमारा उद्देश्य लोगों को उनके काम और घर के करीब बेहतर वर्कस्पेस उपलब्ध कराना है, ताकि उनका समय बचे, काम आसान हो और कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले।”

मंजुल शर्मा, पार्टनर, स्टारलिंग सपोर्ट सर्विसेज़, ने कहा, “नोएडा तेजी से कारोबार का बड़ा केंद्र बन रहा है। आईडब्ल्यूजी के साथ यह साझेदारी स्थानीय कंपनियों और नए कारोबारों को बेहतर ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने में मदद करेगी।”

प्रदीप मिश्रा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डेस्पेक्टो नॉलेज सेंटर ने कहा, “आज कंपनियों को ऐसे वर्कस्पेस की जरूरत है, जहाँ वे बिना बड़ी लागत के तेजी से आगे बढ़ सकें। आईडब्ल्यूजी के साथ यह पहल उसी जरूरत को पूरा करेगी।”

कंपनी का कहना है कि आज अधिकतर संस्थान हाइब्रिड और फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल अपना रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे ऑफिस स्पेस की माँग तेजी से बढ़ रही है। आईडब्ल्यूजी आने वाले समय में देश के बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते बिजनेस हब में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को आधुनिक, सुविधाजनक और किफायती वर्कस्पेस मिल सके।