जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - vedantsamachar.in

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत चाम्पा थाना पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना चाम्पा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहंदीपारा स्थित नारायणी होटल के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी तरुण सहिस पिता संतोष सहिस, उम्र 28 वर्ष, निवासी मेहंदीपारा चाम्पा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 421/26 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरी शंकर राय सहित थाना चाम्पा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SEO Keywords: