कलेक्टर ने चार आदतन अपराधियों को किया जिला बदर - vedantsamachar.in

कलेक्टर ने चार आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

  • एक वर्ष तक जिला एवं सीमावर्ती जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित


बलौदाबाजार,5अगस्त 2026/जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर 4 आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया है। आदेश के तहत थाना सिमगा अंतर्गत ग्राम लिमतरा निवासी राकेश डहरे उर्फ मंगलू पिता संतु डहरे, थाना गिधपुरी अंतर्गत ग्राम गाडाकुसमी के मदन ओगरे  पिता विजय शंकर ओगरे,हड़हापारा कसडोल के रामकुमार साहु  पिता सखा राम साहु एवं वार्ड क्रमांक 3 नगर पंचायत लवन के पवन कुर्रे पिता कमल कुर्रे को जिला बदर किया गया है।

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 (ख ) के तहत किया गया है जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।