कोरबा, 05 मई 2026।विकासखंड कटघोरा के छुरीकला स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आज प्रभारी सचिव रोहित यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की प्रगति, आवासीय व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।शैक्षणिक गतिविधियों और स्मार्ट क्लास पर फोकसनिरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम और केमिस्ट्री लैब का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और संसाधनों के उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय में वाइटवॉश, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि नए सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।परीक्षा प्रणाली और शिक्षकों से संवादप्रभारी सचिव ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर प्रश्नपत्र, परीक्षा पद्धति और पाठ्यक्रम की समीक्षा की।
स्टाफ रूम में शिक्षकों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं और शिक्षण अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, इसलिए इसमें निरंतर सुधार जरूरी है।ऑडिटोरियम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहनाउन्होंने विद्यालय के ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की सह-शैक्षणिक गतिविधियों, कलाकृतियों और आर्टवर्क की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों के टाइम-टेबल और दैनिक दिनचर्या का भी अवलोकन किया गया। प्राचार्य असद अहमद ने बताया कि विद्यालय में मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है और नियमित जांच की जाती है।
हॉस्टल, लाइब्रेरी और भोजन व्यवस्था की जांच
प्रभारी सचिव ने छात्रावास, शिक्षकों के आवास और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी के 24 घंटे संचालन की जानकारी मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। बालिका छात्रावास में जाकर उन्होंने भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच की और छात्राओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।
कलेक्टर ने दी विकास कार्यों की जानकारी
इस मौके पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन मिल सकें।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल, ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना और एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
