रायपुर, 05 मई (वेदांत समाचार)। तेलीबांधा इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
