कोरबा 1 मई 2026 (वेदांत समाचार)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई 2026 के अवसर पर प्रवीण ओगरे, अध्यक्ष भू-विस्थापित मजदूर संघ (एनएफआईटी), कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी), पताढ़ी ने क्षेत्र के सभी मजदूर भाइयों और बहनों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी मेहनत और संघर्ष से उद्योग, निर्माण और विकास को गति मिलती है। प्रवीण ओगरे ने मजदूर दिवस के अवसर पर भू-विस्थापित परिवारों के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन परिवारों ने विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी, उन्हें रोजगार मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सरगबंदिया, ढनढनी, पहंदा, खोड्डल, पताढ़ी और के कई खातेदार परिवार आज भी रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि हर प्रभावित खातेदार को रोजगार दिया जाए, ताकि भू-विस्थापित परिवारों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस केवल शुभकामनाओं का दिन नहीं, बल्कि मजदूरों और भू-विस्थापितों के अधिकार, सम्मान और संघर्ष को मजबूत करने का अवसर है। अंत में प्रवीण ओगरे ने कहा कि मजदूरों और भू-विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए उनकी आवाज आगे भी लगातार उठती रहेगी।
