Accident News :दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत ट्रक ने रौंदा… – vedantsamachar.in

Accident News :दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत ट्रक ने रौंदा…

बालोद, 26 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिले में बीते 13 घंटों के भीतर दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में लोगों के घर में मातम पसर गया है। पहली घटना बीती शाम करीबन साढ़े 5 बजे रनचिरई थाना क्षेत्रान्तर्गत धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर अरमरीकला-पिकरीपार के पास महाराष्ट्र पासिंग ट्रक ने एक 7 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजे, ब्रेकर बनाने तथा ट्रक चालक पर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर करीबन साढ़े 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

वहीं दूसरी घटना सुबह डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लोहरा–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर अछोली के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही दोनों यूवकों की मौत हो गई। ट्रक डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था और दोनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा की तरफ आ रहे थे। तभी अछोली के पास बेपरवाह ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक सड़क से उछलकर नीचे जा गिरा, जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।