रायपुर,25 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कांग्रेस ने रायपुर शहर जिला संगठन में लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 61 सदस्यों वाली नई सूची जारी कर संगठनात्मक असमंजस को खत्म कर दिया है। इस नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिछली सूची को लेकर थी असमंजस-
इससे पहले जारी की गई सूची को पीसीसी द्वारा अनुमोदन न मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया था, जिससे संगठन के भीतर खींचतान और असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि अब नई सूची के जारी होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि दीपक बैज ने हाल ही में समीक्षा बैठक के दौरान संगठनात्मक नियुक्तियों में देरी पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद नई सूची को अंतिम रूप दिया गया।
देखें लिस्ट-

