‘रामायणम्’ के साथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है और भारतीय कहानियों को दुनिया के नक्शे पर एक अलग मुकाम पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है!
मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’, 8 बार के ऑस्कर विजेता ‘DNEG’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से बनी फिल्म ‘रामायणम्’, भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे बड़े ग्लोबल लेवल पर तैयार किया गया है। जैसे-जैसे फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है, रणबीर कपूर के ‘राम’ वाले लुक की झलक ने इस भव्य और शानदार दुनिया का एक बेहतरीन दीदार कराया है, जो किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं है।
फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर को ‘TIME’ की 2026 के ‘100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों’ की लिस्ट में शामिल होने पर बधाई देते हुए एक नोट लिखा है। रणबीर और डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है—
“हमारे पिताओं को साथ में खाना खाते और हंसते-खिलखिलाते देखने से लेकर, आज चार दशक बाद, अब तक के सबसे महान महाकाव्यों में से एक को बताने के लिए साथ आने तक… यह सफर वाकई बहुत शानदार रहा है।
मैंने तुम्हारे सफर को बहुत करीब से देखा है। वो उतार-चढ़ाव, वो मुश्किलें, तुम्हारी खामोश हिम्मत, और जिस तरह से तुम ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन, दोनों जगह हमेशा जमीन से जुड़े रहे।
मेरे मन में कभी कोई शक नहीं था। भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए तुमसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। तुम, बिना किसी शक के, हमारी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन अभिनेता हो।
TIME के 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में तुम्हारा नाम शामिल होना, पूरी तरह से इसके हकदार होने जैसा लगता है। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि दुनिया आखिरकार तुम्हें और तुम्हारी प्रतिभा को पहचान रही है।
मेरे दोस्त, यह तो बस शुरुआत है। तुम्हें और भी ज्यादा कामयाबी मिले।”
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’, 8 बार के ऑस्कर विजेता ‘DNEG’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से तैयार यह दो हिस्सों वाली महागाथा दुनिया भर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा (Part 1) दिवाली 2026 में और दूसरा हिस्सा (Part 2) दिवाली 2027 में पर्दे पर आएगा।
