रायगढ़, 14 अप्रैल (वेदांत समाचार)। ग्रीष्म ऋतु की आगमन के साथ आगजनी की जैसी घटना घटित होते हुए जान माल का नुकसान होता है। ऐसी घटना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनटीपीसी लारा प्लांट के केऔसुब अग्निशमन केन्द्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सुभाष ठाकुर (परियोजना प्रमुख) एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, उप कमाण्डेंट महावीर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि देवेन्द्र नाथ सिंह और सीआईएसएफ के अन्य अधिकारीगण और बल सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अग्निशमन सेवा का शुभारम्भ किया गया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बॉम्बे डॉक यार्ड में आगजनी से शहीद हुये फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों के सम्मान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सप्ताह के अन्र्तगत होने वाले प्रोग्राम के बारे में बताया गया जिसमें स्कूल के बच्चें, महिलायें, वर्करस और अन्य एजेंसियो को अग्नि से होने वाले नुकसान से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
